X Close
X

अगर कार्यवाही नहीं हुई तो मैं धरना दूंगा – कपिल वाजपेई जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी


Agra: आगरा – जिस झंडे को हम कभी जमीन पर गिरने देते है वह हमेशा हमारी आन बान शान का प्रतीक है| उसे भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा ने कलात्मक कृति के माध्यमों से वहां बना दिया जहां से लोग चढ़ते हैं। ऐसा हो एक मामला सूरसदन चौराहा बने चित्र से हैं उसे भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा इस चौराहे पर कलात्मक कृति बनाई है इस कलात्मक कृति में तिरंगें स्वरूप को सीढ़ियों पर बना दिया है जहां लोग पैर रखकर चढ़ते हैं |
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान इनको यहां रंगाई पुताई की किसने इजाजत दी | क्या ये लॉकडाउन का उलंघन नहीं है अगर है तो फिर कार्यवाही क्यों नहीं की गई | कार्यवाही के नाम पर आगरा का नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन मौन बन कर बैठा है | कपिल वाजपेई का कहना है यह सरासर गलत है यह एक निंदनीय कार्य है या तो इस रंग को तुरंत हटवाया जाय और अन्य डिजायन से सीड़ियोंं को पोता जाय |
मैंने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है | और आगरा प्रशासन से अपील करता हूं और 3 रंग की पट्टियां जो बनाई गई हैं वह हटवाने की व्यवस्था नगर निगम को तत्काल करनी चाहिए और जिन लोगों ने इसे बनाया है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो मै चौराहे पर बैठकर धरना दूंगा मेरी पार्टी मेरे साथ है |

The post अगर कार्यवाही नहीं हुई तो मैं धरना दूंगा – कपिल वाजपेई जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी appeared first on Welcome to Nayesamikaran.