X Close
X

जाने- भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का कहाँ -कहाँ जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत


Agra: आगरा – भारतीय जनता पार्टी के नव घोषित जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।सबसे पहले रोहता में दीक्षा एनक्लेव में प्रमेन्द्र पंडित के नेतृत्व स्वागत किया गया।उंसके बाद बोदला चौराहे पर कुशवाह समाज  एवम बोदला बाजार कमेटी द्वारा भव्य स्वागत हुआ।रामनगर में जाटव समाज द्वारा राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया।डॉ अम्बेडकर जी प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। मुस्लिम समाज द्वारा अमरपुरा कलवारी में साजिद खान शेरा भाई के नेतृत्व में स्वागत हुआ। खेरिया मोड़ पर कुशवाह समाज महा पंचायत द्वारा भव्य स्वागत हुआ। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान के खिलाफ कोई समझौता नही किया जाएगा।कार्यकर्ता के सम्मान के लिए मैं कुछ भी दाव पर लगा सकता हूँ।पार्टी कार्यकताओं से चलती है,नेताओं से नहीं,हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। कुशवाह समाज के अगुआओं से कहा कि भाजपा ने आज आपके समाज को पार्टी के उच्च पद देकर जो सम्मान दिया है, वो सबका साथ,सबका विकास का परिचायक है।आज कुशवाह समाज भी गर्व का अनुभव कर रहा होगा कि उनके समाज का बेटा आज जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी निभाने जा रहा है। स्वागत समारोह में कुशवाहा समाज के जगदीश कुशवाहा  कप्तान कुशवाह श्री मोहन कुशवाहा भूदेव कुशवाह विजेंद्र कुशवाहा महेश कुशवाह अशोक कुशवाह नत्थी लाल कुशवाहा जानकी कुशवाहा चंद्रभान कुशवाहा ऋषिकेश कुशवाहा नरोत्तम कुशवाहा आदि ने साफा,पगड़ी पहनकर भव्य स्वागत किया। बोदला चौराहे के स्वागत में भाजपा बृजक्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल,राजकुमार पथिक,दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल,पार्षद श्यामवीर सिंह,दीपक अग्रवाल,सुषमा जैन,मनोज कुशवाह,चिंटू पंडित,बोदला बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप लोधी,मनीष अग्रवाल,श्रीकांत शर्मा,मुकेश कुशवाह,राधेश्याम कुशवाह,हरी सिंह कुशवाह आदि थे।

The post जाने- भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का कहाँ -कहाँ जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत appeared first on Welcome to Nayesamikaran.