नगर निगम में हाउसटैक्स जमा करने के लिए लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम ने भीम एप को भी जोड़ लिया है। अब लोगों को टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं। घर या कहीं से भी अपने मोबाइल से हाउस टैक्स जमा करा सकते हैं।
नगर निगम में हाउस टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती थी।नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स को भीम एप से जोड़ने से करीब 3.50 लाख घरों और प्रतिष्ठानों से जुड़े लोग लाभ ले सकेंगे। यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला नगर निगम प्रदेश का दूसरा निगम बन गया है। सबसे पहले प्रयागराज में यह सुविधा चालू हुई थी।
दरअसल पिछले वर्ष नगर निगम ने डिजीटल पेमेंट की सुविधा के लिए इसका करार किया था। उसी के बाद पहले ऑनलाइन फिर रसीदों की जगह पॉस मशीन का उपयोग हुआ। फिलहाल कल से हाउस टैक्स जमा कराने के लिए भीम एप का प्रयोग शुरू हो गया है। अब लोग मोबाइल में भीम एप डाउनलोड करके टैक्स जमा करा सकते हैं।
The post भीम एप के जरिए भी जमा हो सकेगा हाउस टैक्स appeared first on नये समीकरण.